फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of old man in mainpuri

खेत में छिपे बैठे हमलावरों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, एक घंटे गांव में नहीं घुस सकी पुलिस

Sat, 03 Mar 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ज्योंति/औंछा (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ज्योंति/औंछा (मैनपुरी) Updated Sat, 03 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
murder of old man in mainpuri
गश्त करता पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में अंधाधुंध फायरिंग में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस करीब एक घंटा तक गांव में नहीं घुस सकी। 
विज्ञापन


आला अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ गांव में प्रवेश किया। समझाने के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान और साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव छतारी से अकसर होली के समय कुरावली के गांव कमलपुर के लोग खेत में खड़ी फसल को काट ले जाते हैं। 

शुक्रवार शाम करीब तीन बजे राकेश कुमार भाई रामनरेश (55), गांव के विद्याराम, हरिओम व अंकित के साथ खेत देखने के लिए जा रहे थे। 

murder of old man in mainpuri
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सरसों के खेत में पहले से घात लगाए बैठे गांव कमलपुर निवासी ग्राम सभा मनौना कुरावली के ग्राम प्रधान शिववीर सिंह, सोनू, रामगोपाल, सौरभ, सुभाष, केशकुमार, श्यामवीर, नेत्रपाल सहित 20-25 अज्ञात ने हमला कर दिया। 

जब तक कोई कुछ समझ पाता असलाहों से लैस हमलावरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम भी गोली लगने से घायल हो गया। 

हमलावरों ने फायरिंग करने के साथ ही असलाह की बटों से मारपीट भी की। मारपीट में विद्याराम और अंकित घायल हो गए। सभी लोग जान बचाकर गांव की ओर भागे। 

इस बीच गांव के लोग आने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। होली के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। 

फोर्स की गई तैनात

murder of old man in mainpuri
मृतक रामनरेश - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद कुरावली और औंछा पुलिस करीब एक घंटा तक गांव में प्रवेश नहीं कर सकी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। 

मृतक के परिवारीजनों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन ग्रामीण शव नहीं उठने दे रहे थे। करीब तीन घंटा तक ग्रामीण शव को गांव में रखे रहे। आखिरकार अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

मैनपुरी के एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि गांव छतारी में हत्याकांड जमीन के विवाद को लेकर हुआ है। सुरक्षा के लिए पीएसी को तैनात की गई है।  एक आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed