फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of bride Dead body found seven days after marriage family members were shocked to see

नई नवेली दुल्हन की हत्या: शादी के सात दिन बाद ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर कांप गए घरवाले; परिवार में मातम

Thu, 07 Dec 2023 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 02:26 PM IST
सार

शादी के सात दिन में ही दुल्हन की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। जिस घर में शादी की शहनाई गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Murder of bride Dead body found seven days after marriage family members were shocked to see
दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नई नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी और पैर जमीन से छू रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया निवासी आनंद कुमार ने अपनी बेटी संध्या की शादी 29 नवंबर यानि सात दिन पहले हरीपर्वत के रतनपुरा निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ की थी। ज्ञानेन्द्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी को दहेज में ऑल्टो कार और तीन लाख रुपये की नकदी दी थी। शादी के तीन दिन बाद तीन दिसंबर को बेटी विदा होकर घर आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने बताया था कि पति शराब पीते हैं। इस पर आनंद कुमार ने दामाद को फोन कर शराब पीने से मना किया। दामाद ने कहा कि शादी की पार्टी की वजह से शराब पी थी। आगे से वो ऐसा नहीं करेंगे। इस दौरान बेटी ने ये भी कहा था कि सास ने उसे ये भी ताना मारा कि बेटे के दहेज में बड़ी कार मिल रही थी, यहां से तो छोटी कार ही दी गई। हालांकि पिता ने इन बातों को नजर अंदाज  कर दिया। 
 
विज्ञापन

पांच दिसंबर को बेटी के ससुराल वाले विदा कराकर फिर से ले गए। इसके बाद छह दिसंबर की शाम के आनंद कुमार के पास फोन आया कि संध्या कमरे में फंदे पर लटक रही है। इस सूचना पर परिवार के लोग पुलिस के लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे। 
 

यहां बेटी की लाश को कमरे में फंदे पर लटका देख मायके वालों के होश  उड़ गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की की कुंडी खुली हुई थी। मायके वालों और पुलिस के शक इस बात पर हो रहा है कि लाश के पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में  घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed