{"_id":"5eac51c68ebc3e905b576ff1","slug":"murder-mainpuri-news-agr4399806134","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता, मौत
विज्ञापन
01एमएनपी-07-मृतक शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में बृहस्पतिवार की शाम एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जल कर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व ही शादी की थी। पुलिस ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव रजमऊ निवासी राहुल कुमार ने 12 मार्च 2020 को बहन शिवानी की शादी थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी सुखलाल के साथ की थी। बृहस्पतिवार की देर रात शिवानी की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद मृतका का भाई राहुल व अन्य परिजन थाने आ पहुंचे। राहुल ने आरोप लगाया कि दुकान खोले जाने के लिए बहन के ससुरालीजन एक लाख की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात पति सुखलाल, ससुर महेश चंद्र, सास मोहिनी, जेठ प्रेमचंद्र, जेठानी रेखा, ननद निशा और लाडो ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद किए गए ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
रूपेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक