{"_id":"5fe37c758ebc3e3b9c6e41de","slug":"murder-kasganj-news-agr4733050190","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन पूर्व लापता युवक का हजारा नहर के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन पूर्व लापता युवक का हजारा नहर के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
ासगंज के तैयबपुर कमालपुर का छह दिन पूर्व लापता युवक रामअवतार का फाइल फोटो जिसका शव हजारा नहर के क?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। छह दिन से लापता युवक का शव बुुधवार को हजारा नहर के किनारे एक गड्ढे में मिला। युवक खेत पर आलू की फसल रखाने की कहकर निकला था, तभी से वह लापता था। पत्नी ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
बुधवार की सुबह हजार नहर के किनारे एक गड्ढे में लोगों ने शव पड़ा हुआ देखा। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसकी शिनाख्त भाई राजेंद्र ने रामअवतार पुत्र कल्लू सिंह निवासी तैयबपुर कमालपुर के रूप में की। भाई ने बताया कि वह 18 दिसंबर को खेत पर आलू की फसल रखाने की कहकर घर से निकला था।
उसके बाद से वह वापस नहीं आया। जिसके बाद उसकी पत्नी गुड़िया ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को वहां डाला गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत का सही कारण पता लग सकेगा। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर जांच-पड़ताल की जाएगी। वहीं मृतक रामअवतार अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटी एवं एक बेटा है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।