फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

पत्नी ने पिता और भाईयों के साथ मिलकर पति को जबरन पिलाया जहर, मौत

Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज में पत्नी द्वारा जहर देने से मौत का शिकार रोहतास का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर की ज्वालापुरी कॉलोनी में पत्नी को ससुराल से बुलाने पहुंचे पति को पत्नी ने पिता और भाईयों के साथ मिलकर जबरन जहर पिला कर गंभीर हालत में शहर के बाहर किसरौली रोड पर फेंक दिया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी, उसके पिता, सगे एवं ममेरे भाइयों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मेहंदी निवासी रोहतास पुत्र ऐदल सिंह की शादी वर्ष 2004 में ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी मीरा देवी के साथ हुई थी। रोहतास एवं मीरा देवी के बीच आए दिन कहासुनी हो जाती थी। 20 दिन पहले मीरा देवी अपने पिता बदन सिंह के पास शहर की ज्वालापुरी कॉलोनी चली गई। मंगलवार को रोहतास पत्नी मीरा देवी को बुलाने मोहल्ला ज्वालापुरी गया।
विज्ञापन

आरोप है कि देर शाम पत्नी मीरा देवी, उसके सगे भाई पंकज, ममेरे भाई नितिन एवं ससुर बदन सिंह ने पानी में जहर घोलकर जबरन पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साले और पत्नी मिलकर उसे गंभीर हालत में किसरौली रोड पर फेंक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पर रोहताश के चाचा लाल सिंह नगला मेंहदी जाने के लिए खड़े थे। उन्होंने देखा तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जार रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रोहताश की मौत हो गई। उन्होंने मीरा, पंकज, नितिन, बदन सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
- मैं मंगलवार देरशाम गांव नगला मेहंदी जाने के लिए किसरौली रोड पर खड़ा था। तभी नरौली के पास मेरे भतीजे रोहतास की पत्नी अपने सगे भाई के साथ बाइक पर आई और रोहताश को गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। उसने गंभीर हालत में बताया कि पत्नी, ससुर, और सालों ने मिलकर जबरन जहर दे दिया है। - लाल सिंह, मृतक का चाचा।

- पति पत्नी का विवाद समय समय पर होता रहता था। मंगलवार को रोहतास अपनी पत्नी को बुलाने ज्वालापुरी गया था। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसे जहर देकर मार डाला है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। वर्ष 2004 में शादी हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। एक बेटा अपनी दादी के पास अलीगढ़ में रहता है। एक बेटा एक बेटी पत्नी मीरा देवी के पास रहते हैं- रामरज यादव, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed