{"_id":"5f25a2808ebc3e63aa7ca872","slug":"murder-kasganj-news-agr453094685","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर भी रहेगी कड़ी निगरानी, तैनात रहेगा पैरामिलिट्री फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर भी रहेगी कड़ी निगरानी, तैनात रहेगा पैरामिलिट्री फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। होडलपुर हत्याकांड के बाद अब भी गांव में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। इस बीच गांव का जन-जीवन अब पटरी पर लौटने लगा है। रक्षाबंधन पर भी गांव में कड़ी निगरानी रहेगी।
रविवार देर शाम सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में नामजद हमलावरों ने एक ही परिवार के लोगों को घेरकर जानलेवा हमला किया। जिसमें चार की जान चली गई। इसके बाद से पूरे गांव का माहौल दहशत में बदल गया। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान गांव में तैनात हैं।
लेकिन अब गांव का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लोग घरों से निकलकर रोजमर्रा के काम निपटा रहे हैं। गांव की छोटी-छोटी दुकानें भी अब खुलने लगी हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व है। इस दौरान भी गांव में फोर्स की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
रक्षाबंधन का नाम आते ही फफक पड़ती है सुविता
पीड़ित परिवार अभी भी सिसक रहा है। पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे रुद्र की हत्या हो गई। बड़ा बेटा बिजेंद्र घायल है। बहन सुविता और बबिता शादीशुदा हैं। जैसे ही भाई बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बहनों की सिसकियां और बढ़ती जा रही हैं। सुविता कहती है कि रुद्र उसका चहेता था। हत्यारों ने उसकी जान लेकर परिवार को तो तोड़ दिया। अब भाई की कलाई पर कैसे राखी बांधेगी।
- गांव में ऐहतियातन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। रक्षाबंधन पर्व पर भी निगरानी बरकरार रहेगी। गांव के लोग दहशत में न रहें। इसके लिए पुलिस गश्त कर रही है। गांव का जनजीवन सामान्य होने लगा है। - रविंद्र बहादुर कोतवाली, प्रभारी।