फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

खिलती किरणों के बाद सवेरा, अंधियारे से पहले रात

Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में दहशत इस कदर बरकरार है कि लोग बेवजह घरों से निकलने से गुरेज कर रहे हैं। आम तौर पर गांव में जहां लोग भोर से पहले उठकर अंधेरे में ही पशुओं का कामकाज शुरू कर देते थे, वे अब सुबह सूरज खिलने के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम को अंधियारे से पहले ही इस गांव में रात का माहौल हो जाता है।
विज्ञापन

चार हत्याओं के बाद लोगों के जेहन से दहशत कम नहीं हो रही। पूरे गांव में संगीनों का साया है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। लोगों को दिन में भी चौपालों पर बेवजह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे गांव की गलियों में दूर दूर तक लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। जिस सड़क पर जिस घर के सामने हादसा हुआ उस परिवार के लोग इतनी दहशत में थे कि घर के बाहर अपनी परचून की दुकान भी नहीं खोली। परिवार के मुखिया मुफ्तलाल अपनी जुबां से घटना के बारे में चर्चा करने से भी गुरेज कर रहे थे। जब दूसरी गली की ओर नजर दौड़ाई तो वहां भी सन्नाटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बतखें गली में घूम रहीं थीं। पीड़ित परिवार के घर की ओर जाने वाली गली में भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा था। लेकिन घर से पीड़ित परिवार के लोगों के रोने बिलखने की आवाजें आ रहीं थी।
दिन चढ़ने पर इसी गली में कुछ महिलाएं पीड़ित परिवार के घर की ओर जाती हुई नजर आईं। पूछने पर सोनवती ने बताया कि इतनी बढ़ी घटना हो गई। इसके बाद से पूरा गांव डरा सहमा है। शाम के बाद से सब लोग घरों में ही रहते हैं। अब जब दिन है तो ढंाढस बंधाने जा रहे हैं।
झोंपड़ी में ली शरण
दोपहर को गांव में रिमझिम बारिश हो रही थी। पहले तो पीएसी के जवान एक झोंपड़ी में बारिश से बचने को बैठे दिखाई दिए। उसके बाद बारिश कम हुई तो उन्होंने फिर मुस्तैदी दिखा दी। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिए।

यह है फोर्स की तैनाती
- 2 प्लाटून पीएसी बल शिफ्टवार तैनात।
- 1 यूनिट पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।
- 5 थानों की पुलिस बनाए हुए है नजर।
- गांव में सभी लोगों से अपील की गई है कि वे बिना वजह न घूमें और घटना को लेकर फिजूल की बातों का तूल न दें। पूरी तरह गांव में मुस्तैदी है। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।- आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed