{"_id":"5ee7a4f18ebc3e431e1f3379","slug":"murder-kasganj-news-agr446283824","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों ने विवाहिता की जलाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालीजनों ने विवाहिता की जलाकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। क्षेत्र के थाना गांव में ससुरीलीजनों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। परिजनो ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
पिंकी पुत्री रामबाबू निवासी निजामाबाद कादरचौक बदायूं की शादी मार्च 2016 में पवन तिवारी पुत्र राम निवास निवासी थाना गांव पटियाली के साथ हुई। ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि वे एक सोने की जंजीर एवं भैंस की मांग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले पिंकी के पिता और भाई ने ससुराल जाकर दहेज देने में असमर्थता जताई।
इस पर ससुरालीजनों ने उनके साथ अभद्रता की। सोमवार को उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके मायके दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार तिमराज सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
ससुरालीजनों ने आग लगाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है-शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी