फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Up: Wife Killed Husband And Attacked On Son Crime News Firozabad

रिश्तों का कत्ल: फिरोजाबाद में पत्नी ने सरिया से पीटकर पति को मार डाला, मासूम बेटे को भी किया घायल

Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
सार

महिला का पति अपनी पहली पत्नी से मिलकर लौटा था। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी ने सरिया से पति पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में महिला का तीन वर्षीय बेटा भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Murder In Up: Wife Killed Husband And Attacked On Son Crime News Firozabad
फिरोजाबाद: मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुधवार रात को एक महिला ने सरिया से पीटकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद मासूम बच्चे का भी सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला का हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस वारदात से मोहल्ले के लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


थाना सिरसागंज के ग्राम गुरैया में बुधवार देर रात सचिन और उसकी पत्नी रितु के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान रितु ने लोहे की रॉड से अपने पति के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। परिवारीजनों ने जब कमरे से सचिन की चीखें सुनीं तो सभी लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पडे़ लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल सचिन को बाहर निकाला। उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला का हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि रितु से सचिन ने चार साल पहले कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में रहती है मृतक का पहली पत्नी
कोर्ट मैरिज से पहले सचिन शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी इटावा में रहती है। बताया जाता है कि बुधवार को सचिन अपनी पहली पत्नी से मिलकर लौटा था। यह बात रितु को नागवार गुजरी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक सचिन की पत्नी और उसके दो भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

रितू के वार से जब पति सचिन बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा तो रितू ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन तब तक सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रितू को कमरे से निकालकर हिरासत में ले लिया। कमरे में रितु का तीन साल का बेटा अंश भी घायल मिला था। 

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाऐ सबूत
घटना के बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और उसके द्वारा मौके से सबूत जुटाए गए। टीम के अधिकारियों ने आरोपी रितू से भी बात कर उसके बयान दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed