{"_id":"6551db5b412a39fc3209c655","slug":"murder-in-mainpuri-ex-army-soldier-first-shot-then-neck-cut-with-a-shovel-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हत्या: दिवाली के अगले दिन पूर्व फौजी को मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन; जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हत्या: दिवाली के अगले दिन पूर्व फौजी को मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन; जानें क्या है वजह
Mon, 13 Nov 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:46 PM IST
सार
वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पूर्व सैनिक खेत में काम कर रहे थे। पहले गोली मारी गई, फिर फावड़े से गला काट दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव नगला आशा में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने पूर्व सैनिक की फावड़े से सिर व गले पर वार कर हत्या कर दी। हमले के समय किसान खेत पर काम कर रहा था। पुत्र का आरोप है कि पहले नामजदों ने गोली मारी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं।
यहां की है घटना
थाना क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी किसान (पूर्व सैनिक) रामसनेही लाल (65) का गांव में ही पड़ोस के रहने वाले सतेंद्र पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार की सुबह रामसनेही खेत में काम कर रहे थे। विवादित खरजें पर लगी घास उखाड़ रहे थे। तभी विपक्षी सतेंद्र, जगदीश, नीरज, सतीश, बिजेंद्र आदि लाठी डंडा और फावड़ा लेकर आ गए। आते ही रामसनेही को पीटना शुरू कर दिया। फावड़ा से सिर और गले पर वार किए। जिससे रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू
विज्ञापन
पहले मारी गोली
वारदात के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिता को पहले गोली मारी। इसके बाद फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
एएसपी मैनपुरी राजेश कुमार ने बताया कि किसान की हत्या के पीछे कुछ वर्ष पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।