फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Firozabad Young Man Shot Dead Crime News

फिरोजाबाद: संदिग्ध हालातों में गोली लगने से युवक की ससुराल में मौत, श्वसुर और साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Jan 2022 12:23 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

युवक पत्नी को लेने ससुराल गया था और उसके साथ एक मित्र भी था। गोली किसने मारी है इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Murder In Firozabad Young Man Shot Dead Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद में थाना मटसेना के गांव आलमपुर आनंदीपुर में पत्नी को लेने गए युवक का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

थाना उत्तर के खेड़ा मोहल्ला निवासी सत्यप्रिय गौतम (26)पुत्र कृपाल सिंह बुधवार को अपने मित्र सिंटू पुत्र शेर सिंह के साथ अपनी ससुराल थाना मटसेना के गांव आलमपुर आनंदीपुर बाइक से गया था। उसने पत्नी चांदनी को घर ले जाने की बात ससुराल वालों से कही। इसी को लेकर सत्यप्रिय गौतम का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया। विवाद होने के बाद पहले तो सत्यप्रिय गौतम घर से चला गया। थोड़ी देर के बाद पहुंचा तो दोनों में फिर विवाद हुआ। विवाद के दौरान गोली लगने से सत्यप्रिय गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ससुरालीजन तत्काल उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन पहले तो उसके दोस्त पर ही गोली मारने का आरोप लगा रहे थे। सत्यप्रिय गौतम की मौत होने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या उसके ससुरालीजनों के द्वारा की है। क्योंकि उसकी पत्नी नए वर्ष से पहले ही अपने मायके चली गई थी। इस दौरान उसका भाई देख लेने की धमकी देकर गया था। मृतक के पिता कृपाल सिंह की तहरीर पर मृतक के श्वसुर राजेश एवं साले पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार ने कहा कि मृतक सत्यप्रिय गौतम का अपनी पत्नी को बुलाकर ले जाने को लेकर ससुरालीजनों से विवाद हुआ है। विवाद के दौरान चली गोली से उसकी मौत हुई है। मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

चार भाइयों में तीसरे नंबर का था मृतक 
मृतक सत्यप्रिय गौतम चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। सबसे बड़े भाई चंद्रप्रकाश एवं दूसरे नंबर के ललित कुमार की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर का यह था जबकि सबसे छोटा शिवकुमार अभी पढ़ाई कर रहा है। जबकि दो बहनें काजल एवं ललिता की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed