{"_id":"5ee4fe808ebc3e42f80150d9","slug":"murder-agra-news-agr4459212153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मोहन में ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला मोहन में ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के नगला मोहन में जमीन की खातिर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी पुत्र फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष फरिहा ने कहा कि शीघ्र ही हत्यारोपी बेटा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
थाना फरिहा के नगला मोहन निवासी दिनेश यादव (55) पुत्र रामसेवक यादव अपने बेटा सोनू (22) के साथ गांव में रहते थे। कई वर्ष पूर्व दिनेश की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। दिनेश यादव शुक्रवार शाम को अपने घर पर थे लेकिन वह सुबह अपने घर से बाहर नहीं आए। इस पर मोहल्ले के लोगों ने घर जाकर देखा तो दिनेश लहूलुहान हालत में पड़े थे। सूचना पर थाना प्रभारी फरिहा सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर दिनेश यादव की हत्या उसी के छोटे बेटे सोनू ने की है। उन्होंने बताया कि सोनू पिता पर जमीन अपने नाम कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था लेकिन पिता जमीन बाद में देने की बात कहता था।
विज्ञापन
सोनू शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात दिनेश की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का बड़ा लड़का रामू पत्नी एवं बच्चों के साथ गुड़गांव में रहता है। पिता की हत्या की सूचना दे दी गई है। बेटे के आने पर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।