{"_id":"5cb7242cbdec2213fb2cddc9","slug":"muradabad-young-man-died-by-train-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में आए मुरादाबाद के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की तलाश में आए मुरादाबाद के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 17 Apr 2019 06:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आगरा-दिल्ली रेलवे मार्ग के गांव कोटा के जंगल में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी का यह युवक ट्रेन से आगरा की तरफ जा रहा था। युवक तीन दिन पहले नौकरी की तलाश में मथुरा आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से शनाख्त करके परिजनों को सूचित किया।
मंगलवार की सुबह वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि आगरा-दिल्ली रेलवे मार्ग पर कोटा के जंगल में खंभा नंबर 1403/05 पर युवक का शव पड़ा हुआ है। नयति चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने से पहले तलाशी ली तो एक मोबाइल मिला।
मोबाइल पर परिजनों से बातचीत में मृतक की शनाख्त हो सकी। पुलिस की मानें तो मृतक मुरादाबाद के मोहल्ला गुलाबबाड़ी (थाना कटघर) निवासी जितेंद्र (19) पुत्र चमन था। मृतक की बहन शिवानी ने बताया कि तीन दिन पहले उनका बड़ा भाई जितेंद्र नौकरी की तलाश में मथुरा के लिए चला था।

Trending Videos
दो दिन पहले भाई का फोन आया था कि 16 अप्रैल की सुबह पहुंच जाऊंगा, पर भाई तो नहीं आया और पुलिस का फोन जरूर आया कि जितेंद्र की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर परिवार शव को मुरादाबाद ले गए।
पूर्व CM ND Tiwari के बेटे Rohit Shekhar Tiwari का निधन, देखें वीडियो
पूर्व CM ND Tiwari के बेटे Rohit Shekhar Tiwari का निधन, देखें वीडियो