फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Munsif court will also be built in Bhogaon

भोगांव में भी बनेगी मुंसिफ कोर्ट

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Munsif court will also be built in Bhogaon
मैनपुरी। हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत तहसील भोगांव में भी मुंसिफ कोर्ट बनेगा। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने तहसील भोगांव क्षेत्र की ग्रामसभा अहिरवा में जमीन का प्रस्ताव भेजा है। मुंसिफ कोर्ट के लिए सभी जरूरी भवनों का निर्माण भी इसी क्षेत्र में कराने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत जिले की तहसील किशनी और भोगांव में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने का प्रस्ताव है। हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत शासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा अहिरवा में सरकारी जमीन उपलब्ध होने का प्रस्ताव भेजा है। ग्रामसभा अहिरवा में जमीन उपलब्ध होने के प्रस्ताव के बाद न्यायिक अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर चुके हैं। न्यायिक अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के बाद ही शासन स्तर से अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। रविवार को किशनी में भी कुसमरा रोड पर जमीन उपलब्ध होने के प्रस्ताव पर न्यायिक अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा उपलब्ध जमीन के प्रस्ताव पर निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट के अनुमोदन के बाद शासन द्वारा निर्माण कार्य कराने का काम शुरू होगा। एक मुंसिफ कोर्ट के लिए एक न्यायालय, एक कार्यालय, पीठासीन अधिकारी का विश्राम कक्ष, बार एसोसिएशन का सभाकक्ष, वकीलों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी और भोगांव तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध होने वाली जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है। हाईकोर्ट के अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य शासन द्वारा ही कराया जाएगा।
नितिन सक्सेना, कोर्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed