फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality will organize camp for tax collection from January 15

Agra News: कर वसूली को 15 जनवरी से पालिका लगाएगी शिविर

Thu, 09 Jan 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipality will organize camp for tax collection from January 15
कासगंज। नगर पालिका ने कर वसूली को लेकर बुधवार को सभागार में बैठक आयोजित की। इसमें पालिकाध्यक्ष ने 15 जनवरी से कर वसूली के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य तीन करोड़ का है। सभी आवासीय तथा अनावासीय संपत्तियों पर टैक्स के बिल पहुंच चुके हैं। कर अधीक्षक द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि 170 ऐसी आवासीय तथा अनावासीय संपत्तियां हैं जिनके ऊपर 50 हजार रुपये से ऊपर का कर बकाया है तथा इससे 85 लाख रुपए की वसूली की अपेक्षा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पांच बैंक तथा 35 ऐसी सरकारी संपत्तियां हैं जिन पर लगभग 80 लाख का बकाया है। इनमें से 2021-22 में 26 सरकारी संपत्तियों पर 63 लाख की रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जनवरी से प्रतिदिन 3 वार्ड में टैक्स वसूली के कैंप लगाया जाए। अधिशाषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड में लगातार तीन दिन कैंप लगाए जाएंगे। इससे लोगों को टैक्स जमा करने, आपत्ति दर्ज करने तथा कर निर्धारण करवाने तथा किसी भी प्रकार के बिल में हुई त्रुटि को ठीक करते हुए टैक्स को भरने में सहूलियत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed