{"_id":"6664c57f1c2b11592f0d8859","slug":"municipality-started-a-campaign-to-clean-drains-in-the-city-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-116315-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगरपालिका ने शहर में चलाया नालों की सफाई का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगरपालिका ने शहर में चलाया नालों की सफाई का अभियान
Sun, 09 Jun 2024 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। आगामी समय में बारिश के सीजन को देखते हुए नगरपालिका के द्वारा नाले-नालियों और पुलिया की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नालों की सफाई का कार्य सुबह से शुरू किया गया। बड़े नाले जेसीबी मशीन से साफ किए गए छोटे नाले व नालियों को सफाईकर्मियों ने साफ किया।
पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि अब शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई प्राथमिकता से कराना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को बारिश के समय में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में नालों की सफाई की खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
इस खबर को पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया और नाला सफाई के कार्य को तेजी से शुरू कराया। इससे पहले बस्तियों में सफाई का कार्य चल रहा था। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने स्वयं बिलराम गेट, दुर्गा कॉलोनी, गढ़ी अड्डा इलाकों में नाले-नालियों एवं पुलियों के सफाई कार्य को देखा। सहावर गेट इलाके में जेसीबी मशीन के द्वारा सफाई का कार्य किया गया। पिछले वर्ष बारिश के दौरान शहर के काफी इलाकों में जलभराव हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।