फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality made outline of Republic Day program

Agra News: नगरपालिका ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Municipality made outline of Republic Day program
कासगंज। नगरपालिका परिषद ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर पूरी रूपरेखा तय की है। पालिका कार्यालय के भवन पर, महापुरुषों की प्रतिमाओं व नगरपालिका के अन्य भवनों पर झंडा फहराने व माल्यार्पण के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने इस संबंध में बताया कि पालिका भवन पर पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे झंडारोहण करेंगे। बारहद्वारी घंटाघर पर भाजपा नेता सुनील वाष्र्णेय, मेहता पुस्तकालय पर कारोबारी किशोर अग्रवाल और स्मृति स्तंभ पर डॉ. आदर्शमोहन राठी, नगरपालिका कन्या महाविद्यालय पर प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा झंडारोहण करेंगी। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी माल्यार्पण करेंगे। बारहद्वारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नीरज सक्सेना माल्यार्पण करेंगे। बारहद्वारी नगरपालिका प्याऊ पर महात्मागांधी की प्रतिमा पर कारोबारी संतोष गुप्ता माल्यार्पण करेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेता डॉ. बीडी राना, जिला महामंत्री नीरज शर्मा माल्यार्पण करेंगे। पालिका प्रांगण पंडित मोतीलाल नेहरू की प्रतिमा पर मनोज कुमार माल्यार्पण करेंगे। माता स्वरूपरानी की प्रतिमा पर साधना साहू, रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, गौतमबुद्ध पार्क में वेदराम व अन्य अतिथिगण माल्यार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पालिकाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed