फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal elections: Kasganj's seat came in the share of women

निकाय चुनाव: कासगंज की सीट आई महिला के हिस्से

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Kasganj's seat came in the share of women
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए शासन ने आरक्षण सूची जारी कर दी है। प्रस्तावित सूची से अंतिम सूची में बढ़ा फेरबदल हुआ है। कासगंज नगर पालिका की सीट महिला के हिस्से में आई है। सात सीटों पर आरक्षण की स्थिति में बदलाव हुआ है। इसमें एससी के हिस्से में अब एक सीट आ गई है। जबकि ओेबीसी का हिस्सा घट गया है। महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का पहले से अधिक मौका मिलेगा। एक ओबीसी महिला सहित तीन सीटें महिलाओं के हिस्से में आई हैं।
विज्ञापन

पूर्व में शासन से निकाय चुनाव के लिए जो आरक्षण सूची प्रस्तावित की गई उसमें एससी के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई। जबकि ओबीसी के हिस्से में दो सीटें आई थीं। इनमें एक ओबीसी महिला को आरक्षित की गई। महिलाओं के लिए एक सीट आरक्षित की गई। शेष 7 सीटों को अनारक्षित रखा गया था। आरक्षण को लेकर ओबीसी की हिस्सेदारी को लेकर विवाद पैदा हो जाने से प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। कोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने अब आरक्षण सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

अंतिम सूची में जिले की तीन नगर पालिकाओं का आरक्षण पूरी तरह से बदल गया है। कासगंज नगर पालिका अब महिला के लिए आरिक्षत हो गई है। जबकि सोरोंजी व गंजडुंडवारा नगर पालिका अनारक्षित हो गई है। सात नगर पंचायतों में बिलराम को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं सहावर महिला के लिए तथा पटियाली ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है। मोहनपुर, अमांपुर, सिढ़पुरा, भरगैन को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची से किसी को लगा झटका तो कोई मना रहा खुशी
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए जो अंतिम सूची जारी की गई है उसमें प्रस्तावित सूची से सात सीटों पर आरक्षण की स्थिति में बदलाव हो गया है। जिससे तमाम दावेदारों को झटका लग गया है। अब वे चुनाव मैदान में उतरने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed