{"_id":"5e4ec77b8ebc3ef2bf1f3f21","slug":"municipal-corporation-workers-put-in-cleaning-near-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास सफाई में नगर निगम कर्मी लगाए, निजी कंपनी की लापरवाही पर डाला पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पास सफाई में नगर निगम कर्मी लगाए, निजी कंपनी की लापरवाही पर डाला पर्दा
Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
सार
ताजमहल के पास सफाई में बीवीजी के कर्मचारी फेल हो गए तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले क्षेत्र की सफाई के लिए नगर निगम ने अपने कर्मचारियों को भी लगाया है।
विज्ञापन
मशीन से नाले की सफाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफाई में लापरवाही पर नगर निगम ने चार कंपनियों का करार निरस्त कर दिया, लेकिन ताजमहल के दो किमी क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) पर अफसरों की मेहरबानी है।
26.50 लाख रुपये का भुगतान कंपनी को हर महीने किया जा रहा है, लेकिन जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए तो ताज के पास गंदगी देखकर नाराजगी जताई तो ताज के आसपास सफाई में नगर निगर कर्मी लगा दिए गए।
ताजगंज प्रोजेक्ट के पत्थरों की सफाई और धुलाई में नगर निगम के कर्मचारी लगे हैं। दशहरा घाट और ताजमहल पूर्वी गेट के साथ यमुना नदी के किनारे सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

20 तारीख हो गई, कर्मचारियों को वेतन नहीं
हर महीने 26.50 लाख रुपये का भुगतान सफाई के नाम पर ले रही भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) ने 20 फरवरी तक सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। कंपनी नगर निगम से हर महीने तय समय पर भुगतान ले रही है, लेकिन अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही।
बृहस्पतिवार को ताज पूर्वी गेट पर अमर विलास होटल के पास सफाई कर रहे कर्मचारियों ने मैनेजर से वेतन की मांग की। यहां नगर निगम के अधिकारी पहुंचे तो उनसे भी वेतन दिलाने की मांग की गई।
कंपनी पर लगाया जुर्माना
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के कारण ताजमहल के पास सफाई व्यवस्था अच्छी की जा रही है। कंपनी के अलावा निगम के भी कर्मचारी काम कर रहे हैं ताकि कमी न रह जाए। बीवीजी कंपनी पर हम कई बार जुर्माना लगा चुके हैं। पांच लाख रुपये हमने जुर्माने के रूप में कटौती की है।