फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation will plant trees in 100 parks residents of the area will take care of them

Agra: नगर निगम 100 पार्कों में लगवाएगा पौधे, देखरेख करेंगे क्षेत्र के निवासी

Sat, 28 Jun 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 09:31 AM IST
सार

आगरा नगर निगम ने मिशन ग्रीन के तहत पहले चरण की सूची बनाई है। इसके अनुसार इलाके के अनुकूल पौधे लगेंगे। इन पौधों की देखरेख क्षेत्र में रहने वाले लोग करेंगे। 
 

विज्ञापन
Municipal Corporation will plant trees in 100 parks residents of the area will take care of them
मिशन ग्रीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मिशन ग्रीन के तहत नगर निगम 100 पार्कों को हरा-भरा रखने के लिए उनमें पौधे लगाएगा। इन पौधों को जीवित रखने और सहेजने की जिम्मेदारी निवासियों को जाएगी। नगर निगम ने इनकी सूची बना ली है।
विज्ञापन


 

नगर निगम की सीमा में 450 से अधिक पार्क हैं। इनमें से 100 पार्कों का चयन पहले चरण में किया गया है। यहां क्षेत्र के अनुकूल गुलमोहर, अमलतास, अशोक, कचनार, अर्जुन, नीम, पीपल, तुलसी और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि पौधरोपण के बाद इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित पार्क के आसपास के नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, स्कूलों और सामाजिक संगठनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न केवल पौधों की सुरक्षा तय होगी, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी आएगी। जिन पार्कों में पानी नहीं है, वहां जलकल विभाग जलापूर्ति कराएगा ताकि सिंचाई बाधित न हो। इसके अलावा बाउंड्री बनवाई जाएगी, जिससे पौधों को कोई नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed