फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation team take action on liquor shops

Agra: शराब ठेकों पर निगम की कार्रवाई, लगातार दूसरे दिन चालान काटकर वसूला जुर्माना; पांच हजार पाउच जब्त

Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
सार

आगरा में शराब ठेकों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। लगातार दूसरे दिन निगम की टीम शराब ठेकों पर पहुंची। गंदगी और प्लास्टिक के पाउच मिलने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
Municipal Corporation team take action on liquor shops
शराब ठेकों पर निगम की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर नगर निगम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी शराब ठेका संचालकों पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को निगम की टीमों ने हरीपर्वत क्षेत्र में जेल रोड के आसपास ठेका संचालकों के चालान काटकर करीब 24 हजार जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई हाल ही में जेल अधीक्षक के शिकायत करने के बाद की गई है। साथ ही ठेके के आसपास बिक रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक में पैक होकर बिक रहे पानी के करीब पांच हजार पाउच भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने बोदला क्षेत्र में कार्रवाई की थी। बोदला में शराब की दुकानों के बाहर गंदगी मिलने पर नगर निगम ने ठेका संचालक का चालान कर जुर्माना वसूला था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed