{"_id":"6ab141b6c6494089680fbcbc","slug":"municipal-corporation-launched-anti-encroachment-drive-in-agra-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर: संजय प्लेस में ढाबा ध्वस्त, सड़क पर रखा मिला अस्पताल का जेनरेटर; वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर: संजय प्लेस में ढाबा ध्वस्त, सड़क पर रखा मिला अस्पताल का जेनरेटर; वसूला जुर्माना
Mon, 21 Sep 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:12 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में निगम का बुलडोजर गरजा। सार्वजनिक मार्ग बाधित कर रहे दर्जनों काउंटर और ठेल-धकेल जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर संजय प्लेस से ईदगाह तक गरजा। जेनरेटर से सड़क बाधित करने पर जीवन रेखा हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं संजय प्लेस में एक ढाबा ध्वस्त किया गया।
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने संजय प्लेस से साईं की तकिया होते हुए ईदगाह बस स्टैंड तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक अभियंता जीवेक और एसएफआई नीलेंद्र के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक मार्ग बाधित कर रहे दर्जनों काउंटर और ठेल-धकेल जब्त कर लिए।
संजय प्लेस क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित एक ढाबे को ध्वस्त कर रास्ता खाली कराया गया। वहीं, सड़क किनारे जेनरेटर रखकर यातायात प्रभावित करने पर जीवन रेखा हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पैदल यात्रियों और सुगम यातायात के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। -संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त