फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation fined five-star hotel in Agra for using brazier

Agra News: पांच सितारा होटल में जलाई कोयले की अंगीठी...नगर निगम की टीम ने मार दिया छापा, वसूला जुर्माना

Tue, 16 Dec 2025 09:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पांच सितारा होटल को कोयले की अंगीठी जलाना भारी पड़ गया। जानकारी होने पर नगर निगम की टीम ने होटल में छापा मार दिया। निगम की टीम ने होटल पर जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
municipal corporation fined five-star hotel in Agra for using brazier
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल रेडिसन में कोयले की अंगीठी जलाने की जानकारी पर नगर निगम की टीम ने छापा मारा। आरोप सही मिलने पर निगम की टीम ने दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही नोटिस देकर चेतावनी दी कि अगर पुनरावृत्ति हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रेपेजियम जोन में कोयला और लकड़ी जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। एनजीटी ने ऐसा करने वालों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए दस से 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम को फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन में कोयले की अंगीठी जलाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


बॉनफायर के नाम पर भट्ठी जलाए जाने की जानकारी पर निगम की टीम ने होटल परिसर में छापा मारा। इस दौरान टीम को वहां कई भट्ठियां जलती मिलीं। सभी को तत्काल बुझवाने के साथ ही निगम के अधिकारियों ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि किसी भी सूरत में एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ पहली बार में दस हजार और फिर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed