{"_id":"6a5512657ef952807b063184","slug":"municipal-corporation-collected-fine-from-hospital-for-illegal-parking-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसआर हाॅस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना, फुटपाथ पर बना रखी थी अवैध पार्किंग; नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसआर हाॅस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना, फुटपाथ पर बना रखी थी अवैध पार्किंग; नगर निगम ने की कार्रवाई
Mon, 13 Jul 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:59 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। सोमवार को निगम की टीम ने फुटपाथ पर अवैध पार्किंग के मामले में एक बड़े अस्पताल पर जुर्माना लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती निगम की जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निगम ने सोमवार को फुटपाथ पर अवैध पार्किंग चलाने पर एसआर अस्पताल प्रबंधन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कार्रवाई जारी रही। साईं की तकिया से प्रतापपुरा चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
एसएफआई नीलेंद्र के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत साईं की तकिया क्षेत्र से हुई। स्थाई और पक्के निर्माण तोड़े गए। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यहां से टीम एसआर अस्पताल पहुंची, जहां फुटपाथ पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग संचालित होती मिली।
इस पर अस्पताल प्रबंधन से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अस्पताल प्रबंधन की निगम अधिकारियों से बहस भी हुई, लेकिन टास्क फोर्स की कार्रवाई जारी रही। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शहर में अतिक्रमण और फुटपाथों पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग का संचालन भी नियमों के विरुद्ध है।