फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Commissioner Issues Directives to Officials for Swachh Survekshan

Agra: फीडबैक फॉर्म भरवाएं, लोगों को करें जागरूक; नगरायुक्त ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने का तरीका

Thu, 07 May 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 09:25 PM IST
सार

नगरायुक्त ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों में जिंगल बेल के स्थान पर अब नागरिकों से सिटीजन फीडबैक देने की अपील प्रसारित कराएं, जिससे मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों तक सीधे संदेश पहुंचे और वे अभियान से जुड़ सकें। 

विज्ञापन
Municipal Commissioner Issues Directives to Officials for Swachh Survekshan
बैठक करते नगरायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा को नंबर-1 बनाना है तो लोगों से फीडबैक फॉर्म भरवाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये निर्देश नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में निगम अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे शॉपिंग मॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल, बाजार और व्यस्त चौराहों पर कैनोपी एवं स्टैंडी लगाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करें और मौके पर ही फीडबैक लें। भागीदारी बढ़ेगी तो स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों में जिंगल बेल के स्थान पर अब नागरिकों से सिटीजन फीडबैक देने की अपील प्रसारित कराएं, जिससे मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों तक सीधे संदेश पहुंचे और वे अभियान से जुड़ सकें। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन शाम को फीडबैक अभियान की समीक्षा करें और जोनवार प्रगति रिपोर्ट तैयार कराएं। प्रत्येक वार्ड में अभियान की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जाए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, सभी जोनल अधिकारी, जेडएसओ एवं एसएफआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed