फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Commissioner imposed fine of ten lakh on company after finding filth in Tajganj in Agra

Agra: ताजगंज में गंदगी मिलने पर भड़के नगर आयुक्त, कंपनी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Sat, 23 Dec 2023 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

आगरा में ताजगंज में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त भड़क गए। कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया। ताजमहल के दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने नई कंपनी जेएस एनवायरो को नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Municipal Commissioner imposed fine of ten lakh on company after finding filth in Tajganj in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने नई कंपनी जेएस एनवायरो को नियुक्त किया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार को निरीक्षण किया तो उन्हें जगह-जगह कचरे के ढेर दिखे। उन्होंने कंपनी पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हाल में ही ताजगंज से सफाई कंपनी लॉयन सर्विसेज को नगर निगम ने हटाया था। इसकी जगह नई कंपनी को नियुक्त किया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि ताजमहल के दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था में कमी मिली है। कंपनी को हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: अब एक साथ 17 वादों पर होगी सुनवाई, मस्जिद के पंजीकरण को चुनौती देने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों से लगातार निरीक्षण के लिए कहा गया है। कंपनी पर ताज के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, ताजगंज के चारों कटरों समेत फतेहाबाद रोड का क्षेत्र साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन कई जगह कचरा मिला है। कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed