फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai Varanasi Weekly Summer Special train reached Mainpuri late at night

Agra News: देर रात मैनपुरी पहुंची मुंबई वाराणसी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Varanasi Weekly Summer Special train reached Mainpuri late at night
मैनपुरी। रेलवे ने मुंबई-वाराणसी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन अप एंड डाउन के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09183 नौ अप्रैल की रात मुंबई से चलकर मैनपुरी 10 अप्रैल को देर रात मैनपुरी पहुंची। पहले दिन जिले से 40 सवारियों ने वाराणसी के लिए टिकट बुक कराया। साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार और शनिवार को जिले में पहुंचेगी।
विज्ञापन

जनपद से होकर गुजरने वाले शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर साप्ताहिक समर स्पेशल मुंबई-वाराणसी ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल से 9 अप्रैल बुधवार की रात 11:28 बजे मुंबई से वाराणसी के लिए रवाना हुई। आगरा, शिकोहाबाद होते हुए बृहस्पतिवार की देर रात यह ट्रेन मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन करीब 40 लोगों ने वाराणसी के लिए टिकट खरीदा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न 2:30 बजे यह ट्रेन वाराणसी से वापस मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 09184 के रूप में रवाना होगी। शनिवार को सुबह 3:48 बजे यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 3:50 बजे रवाना होकर 4:10 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 4:12 बजे मैनपुरी से वाराणसी के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 09183 का संचालन 25 जून तक तथा 09184 का संचालन 27 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed