{"_id":"6259dabe485e501d4b1788b1","slug":"mumbai-flight-will-resume-from-may-5-agra-news-agr5304010118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: आगरा-मुंबई फ्लाइट पांच मई से फिर होगी शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: आगरा-मुंबई फ्लाइट पांच मई से फिर होगी शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी सुविधा
Sat, 16 Apr 2022 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:21 AM IST
सार
आगरा-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि पांच मई से मुंबई की उड़ान सेवा फिर बहाल हो जाएगी। सप्ताह में तीन दिन इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक माह पहले मार्च में बंद हुई आगरा-मुंबई उड़ान पांच मई से फिर शुरू हो रही है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच होगी। मुंबई से यह दोपहर ढाई बजे आगरा एयरपोर्ट आएगी और तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी।
इंडिगो एयरलाइंस ने 25 मार्च को आगरा-मुंबई के बीच उड़ान बंद कर दी थी। इसके बंद होने से पर्यटन और आगरा के व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। एयरलाइंस ने अब पांच मई से फिर इस रूट पर उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
10 माह में तीन बार हो चुकी बंद
पिछले 10 माह में आगरा-मुंबई उड़ान तीन बार बंद हो चुकी है। पिछले साल 22 जुलाई को उड़ान शुरू हुई और एक माह बाद अगस्त में बंद हो गई। इसके बाद 14 दिसंबर को शुरू होकर 18 जनवरी तक चली थी। इसके बाद दो मार्च से सेवा बहाल हुई थी। फिर 25 मार्च को उड़ान को बंद कर दिया गया था, जबकि इस उड़ान से हर दिन 350 तक यात्री आगरा से आ-जा रहे थे।

फ्लाइट की बुकिंग शुरू
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटरों और बिजनेस सहयोगियों को मैसेज भेजे गए हैं। वेबसाइट पर आगरा-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि पांच मई से मुंबई की उड़ान सेवा फिर बहाल हो जाएगी। सप्ताह में तीन दिन इसका लाभ मिलेगा।