फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai-Banaras summer special train will reach Mainpuri tomorrow night

Agra News: कल रात मैनपुरी पहुुंचेगी मुंबई-बनारस समर स्पेशल ट्रेन

Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mumbai-Banaras summer special train will reach Mainpuri tomorrow night
मैनपुरी। रेलवे ने मुंबई-बनारस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कल रात जनपद से होकर गुजरेगी। जनपद के दो रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी। साप्ताहिक समर स्पेशल के शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जनपद से होकर गुजरने वाले शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर साप्ताहिक समर स्पेशल मुंबई-बनारस ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल से बुधवार की रात 10:50 बजे बनारस के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार की रात 9:05 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 9:07 बजे यह मैनपुरी से रवाना होगी।
विज्ञापन

9:25 बजे यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से 9:27 पर यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। शुक्रवार को अपराह्न 2:30 बजे यह ट्रेन बनारस से वापस मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 09184 के रूप में रवाना होगी। शनिवार को सुबह 3:48 बजे यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 3:50 बजे रवाना होकर 4:10 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 4:12 बजे मैनपुरी से बनारस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

मुंबई-बनारस समर स्पेशल के चालू होने से जिले के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। व्यापारी धीरज श्रीवास्तव का कहना था कि मुंबई बनारस ट्रेन के शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ा लाभ होगा। जिले के कपड़ा व्यवसाई बनारस से माल की खरीद करते हैं। वहीं सूरत और मुंबई से भी जिले के व्यापारियों का संपर्क जुड़ सकेगा। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed