फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Multilevel parking will be built under Municipal Corporation and Surasdan in Agra

आगरा: नगर निगम और सूरसदन के नीचे बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, डिजाइन हो रहा है तैयार

Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम और सूरसदन प्रेक्षागृह के नीचे नगर निगम मल्टीलेवल पार्किंग बनाने जा रहा है। नगर निगम इस योजना पर 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 

विज्ञापन
Multilevel parking will be built under Municipal Corporation and Surasdan in Agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा नगर निगम के 15वें वित्त आयोग से भूमिगत पार्किंग की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसका अब डिजाइन तैयार किया जा रहा है। संजय प्लेस और एमजी रोड के शोरूम के बाहर खड़े वाहनों से लगने वाले जाम के मद्देनजर इस पार्किंग की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम परिसर में पार्क वाली खाली जगह और सूरसदन प्रेक्षागृह के नीचे पार्किंग को संजय प्लेस से जोड़ने की योजना रहेगी, जिससे संजय प्लेस के वाहन भी यहां खड़े किए जा सकें। दिन में नगर निगम आने वाले लोगों के वाहन यहां पार्किंग में रहेंगे तो शाम को सूरसदन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एमजी रोड पर शोरूम में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के वाहन यहां आ सकेंगे। 
विज्ञापन


इसकी क्षमता और प्रवेश-निकासी को लेकर नगर आयुक्त योजना बना रहे हैं। पूर्व में 5 करोड़ रुपये की लागत से यह पार्किंग तैयार की जानी थी, लेकिन बाद में इसे बड़ा बनाने के साथ मल्टीलेवल करने और संजय प्लेस से जोड़ने की योजना भी बनी, जिस पर अब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े होते हैं वाहन
मेयर नवीन जैन ने बताया कि सूरसदन में जब भी कार्यक्रम होते हैं तो वाहन सड़क पर होते हैं। इसके मद्देनजर भूमिगत पार्किंग तैयार की जाएगी जो नगर निगम के पार्क के नीचे से सूरसदन की पार्किंग तक बनेगी। यह और कितने क्षेत्रफल में बन सकती है, इसकी डिजाइनिंग पर काम चल रहा है।

जाम से मिल सकेगी मुक्ति
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने बताया कि नगर निगम, सूरसदन के खाली हिस्सों के नीचे पार्किंग को संजय प्लेस से भी जोड़ने की योजना है ताकि संजय प्लेस आने वाले लोग भी इस पार्किंग का सदुपयोग कर सकें और वहां जाम से मुक्ति मिले।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed