{"_id":"59c246f94f1c1b8e688b572d","slug":"mulayam-singh-yadav-will-be-face-of-samjwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा का 'चेहरा' बने रहेंगे मुलायम, यह खबर पढ़कर हो जाएगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का 'चेहरा' बने रहेंगे मुलायम, यह खबर पढ़कर हो जाएगा यकीन
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के होर्डिंग और पोस्टरों से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब होने की चर्चा पर लगाम लग गई है। होर्डिंग और पोस्टर से नेताजी का फोटो नहीं हटेगा। वे पहले की तरह से वह पार्टी के होर्डिंगों पर प्रमुखता से नजर आएंगे।
मतलब साफ है कि मुलायम सपा का चेहरा बने रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव डा. रामगोपाल यादव और मोहम्मद आजम खां से ऊपर मुलायम की तस्वीर चमकेगी। इसका प्रारूप पार्टी ने अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया है।
पिछले कई दिनों से सपा के होर्डिंगों से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब करने की चर्चा चल रही थी। इसको लेकर नेता और कार्यकर्ता असमंजस में थे। बताया जा रहा था कि पांच अक्तूबर को आगरा के तारघर मैदान पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के होर्डिंगों पर मुलायम सिंह यादव नहीं रहेंगे। मगर, ऐसा नहीं है।

नेताजी हमारे आदर्श
सपा ने अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर होर्डिंगों का प्रारूप अपलोड कर इसका पटाक्षेप कर दिया है, इसमें एक तरफ बड़ी तस्वीर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की होगी। दूसरी तरफ ऊपर की ओर मुलायम सिंह यादव की फोटो होगी। होर्डिंगों का यही प्रारूप राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए भी होगा।
अधिवेशन के लिए मीडिया प्रभारी बनाए गए अनिल रावत का कहना है कि होर्डिंगों का जो प्रारूप राज्य सम्मेलन के लिए तैयार किया गया है। वही राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रहेगा। वह पूरे देश के समाजवादी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। बता दें कि सपा का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होगा।