फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam singh yadav said that SP gave employment to unemployed people

मुलायम सिंह यादव बोले- सपा ने रोजगार दिए, भाजपा ने छीने, रामगोपाल के लिए कही ये बड़ी बात

Sat, 30 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/शिकोहाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। Updated Sat, 30 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav said that SP gave employment to unemployed people
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर सैफई परिवार के साथ-साथ सपा के दिग्गज नेता शुक्रवार को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। 
विज्ञापन


सार्वजनिक रुप से पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ अपने 72 वें जन्मदिन का केक काटा। वहीं शिवपाल यादव भी पहुंचे लेकिन केक कटने से पहले ही चले गए।  
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक मात्र ऐेसी पार्टी है गरीबों, किसानों और बेरोजगारों की बात करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mulayam singh yadav said that SP gave employment to unemployed people
केक काटने के दाैरान मुलायम सिंह यादव, रामगाेपाल यादव व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सपा की सरकार में हमने बहुत कुछ किया। अब स्थिति यह है कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। मुलायम ने कहा कि हमारी सरकार थी तब बेरोजगारों को खूब रोजगार दिया। 

अब रोजगार छीनने का काम हो रहा है। गरीबों और किसानों के लिए हमनें जितना किया उतना कोई सरकार नहीं कर पायी है। उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी। 

उनके व्यक्त्तिव की तारीफ करते हुए कहा कि राज्यसभा में प्रोफेसर रामगोपाल यादव की भूमिका की तारीफ प्रवण मुखर्जी सहित कई बडे़ नेता कर चुके हैं।  

इन नेताओं ने भी किया संबोधित 

mulayam singh yadav said that SP gave employment to unemployed people
जन्मदिवस कार्यक्रम में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के स्नेह से वह गदगद हैं कि उन्होंने मेरा जन्मदिन इस रूप में मनाया है।गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी की पहचान है। 

उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हुए और भाजपा की सरकार में सिर्फ बातें हो रही हैं। 

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। आर्थिक समस्या की ओर देश बढ़ रहा है। 

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने कडी मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed