फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam singh will come or not akhilesh knows

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम के आने पर ये बोले प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 02 Oct 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh will come or not akhilesh knows
मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। रविवार को इसी तैयारियों की समीक्षा के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आगरा पहुंचे। इस दौरान मुलायम-शिवपाल के आने का सवाल ही उन्हें घेरे रहा। प्रदेश अध्यक्ष भी मीडिया के सामने हर सवाल को कुछ यूं टालते रहे। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर निगरानी के लिए रविवार को ताजनगरी पहुंचे नरेश उत्तम ने आयोजन स्थल तारघर मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को खड़ा किया है। हर कार्यकर्ता उनका मान-सम्मान करता है। 
विज्ञापन


मगर, वह राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करेंगे या नहीं, ये राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे। वहीं शिवपाल सिंह यादव से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने सारी बात राष्ट्रीय नेतृत्व के हवाले कर दी। हालांकि प्रदेश की योगी सरकार वे जमकर बरसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बार में कहा ये

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। कहा है कि सदस्यों पर दबाव बनाकर या मुकदमों में फंसा कर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। अखिलेश सरकार की डायल 100 व्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार में विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से योगी सरकार ने अखिलेश यादव की मेट्रो योजना का शुभारंभ कर इसका श्रेय लेना चाहा, हो सकता है कि उसी तरह से वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का एक बार फिर से लोकार्पण कर दें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति दहशत में है। 

निगम चुनाव में पार्टी सिंबल ही

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि नगर निगम और निकाय के चुनाव पार्टी अपने सिंबल पर ही लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद इसमें तेजी लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed