फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muharram 2019 historical tazia of Agra like Iraq's Hazrat Imam Hussain's Roza A Replica

मोहर्रम: शुरू हुआ मजलिसों का दौर, इराक के रोजे की प्रतिकृति है अजाखाना का ताजिया

Mon, 02 Sep 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
muharram 2019 historical tazia of Agra like Iraq's Hazrat Imam Hussain's Roza A Replica
इराक के रोजे की प्रतिकृति का अजाखाना का ताजिया - फोटो : अमर उजाला
शहर के शिया इमामबाड़ों में ताजियों को सजा दिया गया है। शाहगंज में इमामबाड़ा अजाखाना का ताजिया एक सौ साल से ज्यादा पुराना है। ये ताजिया सोने-चांदी समेत आठ कीमती धातुओं के मिश्रण से बना इराक स्थित हजरत इमाम हुसैन के रोजा ए मुबारक की प्रतिकृति है।
विज्ञापन


इस ताजिये के स्थान को अजाखाना नाम भी इसीलिए दिया गया, इसका अर्थ है इबादत का स्थान। अजाखाने के हाशिम रजा रिजवी बताते हैं कि ताजिये को बनवाने के लिए उनके बुजुर्गों ने कारीगरों को इराक भेजा था। इसमें उनके दादा आगा अबुल कासिम रिजवी ने तैयार करवाया था।
विज्ञापन


इमामबाड़ा नियाज अली में जरी का ताजिया भी 150 साल पुराना है। इस ताजिये को रामपुर से बनवाया गया था। लकड़ी पर जरी की कारीगरी से बनवाया गया ताजिया खास है। मोहर्रम पर इसकी जियारत के लिए अकीदतमंद पहुंचते हैं। मजलिसें भी होती हैं। इसकी देखरेख जफर रिजवी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमामबाड़ों में रविवार से मजलिसों का दौर शुरू हो गया। चिल्लीपाड़ा स्थित पुराना इमामबाड़े में मौलाना तुराबी ने मजलिस को खिताब किया। मौलाना ने कहा कि अजादारी हुसैन मोहसिन-ए-इंसानियत है।

ये भी पढ़ें: मोहर्रमः यहां रखा जाता है फूलों का ताजिए, जानिए उसकी तारीख और खासियत


दुनिया के गैरतमंद इंसान पर फर्श-ए-अजा बिछाकर मोहसिन-ए-इंसानियत को खिराज-ए-अकीदत पेश करने का मौका है। हजरत इमाम हुसैन और अहले खानदान ने इंसानियत की खातिर खुद की शहादत दे दी। सभी इमामबाड़ों में हजरत इमाम हुसैन के बलिदान और उनके हज को उमराह में तब्दील करके करबला की ओर रवानगी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed