{"_id":"62bff61a76b8b9534530135f","slug":"mudiya-purnima-mela-railways-expanded-these-trains-apart-from-mela-special-see-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mudiya Purnima Mela: रेलवे ने मेला विशेष के अलावा इन ट्रेनों का किया विस्तार, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Purnima Mela: रेलवे ने मेला विशेष के अलावा इन ट्रेनों का किया विस्तार, देखें सूची
Sat, 02 Jul 2022 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 PM IST
सार
गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला आठ जुलाई से शुरू हो जाएगा। आठ दिन तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। इनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए आठ से 15 जुलाई तक स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। आगरा-झांसी पैसेंजर का विस्तार मथुरा और नई दिल्ली इंटरसिटी का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है।
विज्ञापन
गोवर्धन में आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे ने मेला विशेष के अलावा ट्रेनों का विस्तार किया है। आठ से 15 जुलाई तक श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेनें चलाईं जाएंगी। गाड़ी संख्या 11901/11902 आगरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) आगरा से 10, 13 व 14 जुलाई को मथुरा तक चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह मथुरा से यह ट्रेन 11, 14 व 15 जुलाई को संचालित होगी। यह ट्रेन झांसी, आगरा कैंट, राजा मंडी, बिल्लोचपुरा, रुनकता, कीठम, दीनदयाल धाम, फरह, बाद होकर मथुरा पहुंचेगी। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर स्टेशन तक किया गया है। गाड़ी संख्या (14212) नई दिल्ली-ग्वालियर आठ से 15 जुलाई तक ग्वालियर तक चलेगी। इसी तरह ग्वालियर से यह गाड़ी 15 तक चलेगी।
विज्ञापन
मथुरा-आगरा मेमू मेला विशेष गाड़ी का संचालन आठ से 15 जुलाई तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या (01910) मैनपुरी- आगरा मेमो को मथुरा तक विस्तार किया जाएगा। आगरा-झांसी मेमू भी आठ से 15 जुलाई मथुरा तक चलेगी। इसके अलावा 10 जुलाई से दिल्ली से आगरा तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेले के लिए पैसेंजर व मेला स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी मथुरा व गोवर्धन स्टेशनों पर लगाई गई है।