{"_id":"60f44ea68ebc3e6d5d6abdc6","slug":"mudiya-purnima-mela-canceld-and-govardhan-borders-sealed-to-stop-devotees-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला निरस्त: श्रद्धालुओं को रोकने के लिए गोवर्धन की सीमाएं सील, परिक्रमा मार्ग पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला निरस्त: श्रद्धालुओं को रोकने के लिए गोवर्धन की सीमाएं सील, परिक्रमा मार्ग पर पहरा
Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में इस बार राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन नहीं होगा। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुड़िया मेला निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
दानघाटी मंदिर गोवर्धन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए गोवर्धन का पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त कर दिया है। रविवार को एसडीएम राहुल यादव, सीओ रविकांत पाराशर ने परिक्रमा मार्ग से जुड़ी सभी सीमाओं का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, बैरियर लगाकर सील करने के निर्देश थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को दिए।
विज्ञापन
प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला 20 से 24 जुलाई तक आयोजित होना था। मेला निरस्त होने के चलते गोवर्धन में भक्तों के आवागमन को प्रशासन ने रोक दिया है। सोमवार से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से जुड़ीं 26 सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रशासन ने प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
24 जुलाई को संत निकालेंगे शोभायात्रा
एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि 24 जुलाई को मुड़िया संत मुड़िया शोभायात्रा निकालेंगे। प्रमुख मंदिरों के पट केवल भगवान के राज भोग सेवा पूजा के लिए ही खोले जाएंगे। मंदिरों के मुख्य गेट पर दर्शन बंद के बोर्ड लगा दिए हैं। परिक्रमा मार्ग से जुड़े लिंक मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। 19 जुलाई से चार पहिया वाहनों के प्रवेश व बाहरी श्रद्धालुओं के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। परिक्रमा मार्ग में 12 मजिस्ट्रेट और तीन डिप्टी कलेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दो शिफ्टों में 12-12 घंटे ड्यूटी रहेगी
मथुरा, जचौंदा बॉर्डर पर वीरेंद्र प्रताप वाणिज्य अधिकारी, मथुरा रोड बंबा पर प्रबल कुमार, सौंख बाईपास पर अवधेश प्रताप, गोवर्धन-मंगोर्रा पर अशोक कुमार, गांठौली बाईपास पर नरेंद्र कुमार, बरसाना रोड पर सुनील कुमार, छटीकरा रोड पर नीरज गौत, नीमगांव तिराहे पर राजेश मिश्रा, राधाकुंड-कुंजेरा पर कुंवर रोविंस, पूंछरी राजस्थान बॉर्डर पर राजेश कुमार, जतीपुरा बार्डरपर सुनील कुमार शर्मा, महदपुर-आन्यौर पर प्रमोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
मंदिरों पर डिप्टी कलेक्टर रहेंगे तैनात
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, मानसी गंगा मुखराबिंद पर सुरेंद्र कुमार व मुखारबिंद जतीपुरा में डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार तैनात रहेंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।