फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mudiya purnima mela 2019 in govardhan mathura

गोवर्धन धाम में मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू, हर तरफ राधे-राधे की गूंज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 12 Jul 2019 11:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
mudiya purnima mela 2019 in govardhan mathura
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी पर गिरिराज जी के धाम गोवर्धन में शुक्रवार से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। गुरुवार की रात से ही गोवर्धन में भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। भक्तों ने दानघाटी मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी परिक्रमा शुरू की। 
विज्ञापन


गोवर्धन को आने वाले हर रास्ते पर गिरिराज जी के भक्त नजर आ रहे हैं। हर तरफ राधे-राधे की धूम है। रात को बारह बजे के बाद से परिक्रमार्थियों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ। उत्तर प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर से भीड़ और बढ़ जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग में बंद कर दिए हैं। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अडींग में, जमुनाबता गांव में और डीग रोड पर मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु मुड़िया मेला के दौरान भक्त परिक्रमा करने के बाद अपने आराध्य गिरिराज जी का दूध से अभिषेक करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। यहां के प्रमुख मंदिरों में शाम की बेला में फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इस मेले में लाखों की तादाद में भीड़ उमड़ती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते ही प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। वहीं 1500 रोडवेज की बस तीर्थयात्रियों के आने-जाने के लिए लगाई गई हैं। रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। 

गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि मेला में 60 से 80 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 

इसी के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मेला के लिए संसाधन जुटाए गए हैं। रोडवेज की 1500 बसें निरंतर संचालित रहेंगी। अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने बसों की रफ्तार पर नियंत्रण के निर्देश दिए। 
 

मुड़िया पूर्णिमा मेला में यह रहेंगी व्यवस्था

मुड़िया पूर्णिमा मेला में 6 सुपर जोन, 21 जोन, 62 सेक्टर, 92 बैरियर, 44 पार्किंग, 2500 पुलिस बल, 6 खोया-पाया केंद्र, 24 वॉच टॉवर, 24 अस्थाई पुलिस चौकी, 44 कोबरा मोबाइल, 5 हेल्थ मोबाइल, 15 चिकित्सा शिविर बनाएं गए हैं। 

आपात स्थिति के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर: 0565-2815412 और स्वास्थ्य कंट्रोल रूम नंबर-9286500574 है। मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी 9454417721, मेला पुलिस प्रभारी आदित्य शुक्ला 9454401103, रोडवेज मेला प्रभारी विनोद शुक्ला 9412705863 के मोबाइल नंबर हैं। 
 

छह खोया-पाया कैंप का बनेगा एक व्हाट्सएप ग्रुप

मुड़िया मेला में छह खोया-पाया केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में खोए व्यक्ति के पहुंचने पर उसका फोटो लेकर नाम सहित शेयर किया जाएगा। इसका संपर्क सीधा कंट्रोल रूम थाने से भी जोड़ा जाएगा। 

एक नाम के अनेक व्यक्ति होने पर दिक्कत होती है। सोशल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फोटो से पता चलने में आसानी होगी। यह जानकारी मेला प्रभारी पुलिस एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed