फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MSW entrance exam today in dr bhimrao ambedkar university

Agra University: एमएसडब्ल्यू की प्रवेश परीक्षा आज....ओएमआर शीट पर होगी, ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
सार

परीक्षा देने आने वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। छात्रों को आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
MSW entrance exam today in dr bhimrao ambedkar university
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित एमएसडब्ल्यू (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा पालीवाल पार्क स्थित संस्थान परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और वैध पहचान पत्र के साथ समय से पहुंचने के लिए कहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष 303 आवेदन मिले हैं। परीक्षा के माध्यम से कुल 105 सीटें, जिनमें 60 अनुमोदित और 45 स्ववित्तपोषित सीटों पर एडमिशन होगा। परीक्षा बहुविकल्पीय(ओएमआर) के आधार पर होगी। छात्रों को प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। बिना वैध दस्तावेज के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


 

समर्थ पोर्टल से मिली सुविधा
प्रो. सिंह ने बताया कि इस बार पूरी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से हो रही है। छात्रों को लॉगइन आईडी के जरिये सीधे आवेदन की सुविधा मिली, जिससे किसी तकनीकी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा। एडमिट कार्ड भी विद्यार्थियों ने सीधे अपने अकाउंट में लॉगइन कर डाउनलोड किए।

 

मैनेजमेंट से ज्यादा प्रभावी कोर्स
प्रो. अरशद ने बताया कि एमएसडब्ल्यू कोर्स की रुचि छात्रों में काफी अधिक है। इस कोर्स को मैनेजमेंट क्षेत्र से ज्यादा पसंद करते हैं। प्लेसमेंट भी दो तरह से होती हैं, जिनमें कॉलेज और दूसरी ओर विश्वविद्यालय की एलुमनाई जिनके टीचर्स एनसीआर जैसे शहरों में हैं। जिसके चलते छात्राें को काफी मदद प्राप्त होती है। इस कोर्स से समाज कार्य विभाग में काम करने के काफी विकल्प हैं, जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र, ग्रामीण विकास, पंचायत क्षेत्र, सरकारी नौकरी और अंतरराष्ट्रीय संस्थान आदि में बेहतर विकल्प मिलते हैं।

 
विज्ञापन

इस तरह करें तैयारी
अंग्रेजी-25%
गणित- 25%
सामान्य ज्ञान- 50%

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed