{"_id":"6561fe7f4366402ad008c571","slug":"mr-staying-in-lodge-in-firozabad-died-police-investigating-case-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: लॉज में रुके एमआर की मौत, शव लेकर मालिक पहुंचा अस्पताल; पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: लॉज में रुके एमआर की मौत, शव लेकर मालिक पहुंचा अस्पताल; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 25 Nov 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
फिरोजाबाद में लॉज में रुके कानपुर के एमआर की मौत हो गई। मालिक शव लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कानपुर निवासी एमआर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लॉज संचालक खुद ही युवक को लेकर पहले एक प्राइवेट अस्पताल और उसके बाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज की है। कानपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के बंगाली मोहल्ला निवासी संजय उर्फ सूरज शर्मा (28) पिछले 15 वर्ष से एमआर थे। चिकित्सकों से संपर्क कर दवा की बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार देर शाम फिरोजाबाद चिकित्सकों से मिलने आए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को कुचला... दर्दनाक मौत, शव को रखकर लोगों ने काटा हंगामा; पुलिस मौके पर
विज्ञापन
इसके बाद थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रुक गए थे। शनिवार दोपहर उनकी लॉज में तबियत खराब हो गई। लॉज संचालक ने इसकी सूचना संजय उर्फ सूरज शर्मा के परिजन को दी। परिजन पहले प्राइवेट चिकित्सक पर परीक्षण कराने के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए तो सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के भाइयों ने समाज में किया बेइज्जत... तो ट्रेन के आगे कूद गया प्रेमी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सूचना पर पुलिस भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गई। पुलिस ने संपर्क कर उसके बड़े भाई के साले इटावा के महेवा निवासी रत्नेश शर्मा को जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंचे रत्नेश शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को फिरोजाबाद मार्केट करने आए थे। तबियत तो ठीक थी, अचानक कैसे तबियत खराब हो गई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गुप्ता लॉज के संचालक के अनुसार युवक की मौत बीमारी से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल बात का पता चल सकेगा।