Agra Metro: ‘ताजनगरी को मेट्रो दी है, अब बैराज और एयरपोर्ट भी दे दीजिए’
- सांसद एसपी सिंह बघेल ने सीएम योगी के सामने रखीं आगरा की प्रमुख मांगें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बैराज और एयरपोर्ट की मांग प्रमुखता से रखीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने आगरा को स्मार्ट सिटी दी है, शहर बदल रहा है, मेट्रो का भी शिलान्यास किया है, अब बैराज और एयरपोर्ट भी मिल जाना चाहिए।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कहा कि आगरा को चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, मुंबई से उड़ान से जोड़ा जाए। यह पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने सीएम योगी के सामने मांग रखी कि ताजमहल के पास यमुना पर बैराज बनना चाहिए। यह ताजमहल के लिए भी जरूरी है क्योंकि उसकी नींव को नमी चाहिए। अगर बैराज बनेगा तो वाटर स्पोर्ट्स हो सकेंगे।
सांसद ने कहा कि आगरा में टीटीजेड की बंदिशें हैं, इसलिए यहां आईटी पार्क का प्रस्ताव रखा गया था। यह पार्क बन जाना चाहिए। आगरा ने नौ के नौ विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर और सांसद सब भाजपा को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो के निर्माण से एमजी रोड को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
मैसूर पार्क की तर्ज पर बने पालीवाल पार्क
मेयर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री से कहा कि अगर उद्यान विभाग से एनओसी मिल जाए तो वह पालीवाल पार्क को मैसूर पार्क की तरह बना दें जिसमें फव्वारे चलें। उन्होंने मांग रखी कि मेट्रो को जेवर एयरपोर्ट तक बढ़ाया जाए। इससे एक घंटे में जेवर एयरपोर्ट से यात्री आगरा आ सकेंगे। उन्हें दिल्ली नहीं जाना होगा।
मेट्रो से पर्यटन को लगेंगे पंख
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि मेट्रो से शहर का विकास तेजी से होगा। पर्यटन को पंख लगेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र छावनी में भी मेट्रो स्टेशन बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पौने चार साल में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल, गंगा एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कॉलेज खुलवाएं हैं। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मदद की है।
यातायात में होगी नई क्रांति-योगेन्द्र उपाध्याय
दक्षिण सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा में मेट्रो से यातायात और आवागमन व्यवस्था में नई क्रांति आएगी। मेट्रो से आर्थिक बचत, समय की बचत होगी और छात्रों को सुविधा मिलेगी। शहर को प्रदूषण से निजात मिलेगी, पर्यावरण बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 9 जनवरी, 2019 पीएम मोदी ने गंगाजल का बटन दबाकर यमुना मैया के शहर में गंगा मैया का आगमन कराया था।