{"_id":"6ac65b45a35880c3090df265","slug":"mp-rajkumar-chahar-inspected-bateshwar-station-in-agra-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्टेशन बनेगा बटेश्वर: 33 करोड़ से संवरेगी सूरत, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं; सांसद ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्टेशन बनेगा बटेश्वर: 33 करोड़ से संवरेगी सूरत, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं; सांसद ने लिया जायजा
Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM IST
सार
स्टेशन पर यात्री परिसर, प्लेटफॉर्म का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन के लिए सिविल कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन मैप देखा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद राजकुमार चाहर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार शाम करीब 4:40 बजे बटेश्वर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद ने बताया कि बटेश्वर स्टेशन को डी श्रेणी से उन्नत करके बी श्रेणी के मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 33.45 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन, यात्री परिसर, प्लेटफॉर्म का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन के लिए सिविल कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन मैप देखा। उन्होंने कहा कि बटेश्वर तीर्थस्थल होने के साथ ही पर्यटन स्थल भी है। यहां मॉडल स्टेशन बनने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, उप मुख्य अभियंता (कंस्ट्रक्शन) मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अनिल पटेल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (कोऑर्डिनेशन) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जनरल) बी.एस. चौहान, मंडल अभियंता तृतीय अनादि मित्तल और जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम आदि रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।