फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Rajkumar Chahar demanded PM Narendra Modi to build international stadium and barrage in Agra

Agra: पीएम मोदी से मिले सांसद राजकुमार चाहर, आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और बैराज बनवाने की मांग

Wed, 09 Nov 2022 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 04:43 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री से ताज संरक्षित क्षेत्र से बाहर बाह क्षेत्र में नए उद्योग लगाने की मांग की। आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, यमुना पर बैराज बनाने की मांग भी रखी।

विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar demanded PM Narendra Modi to build international stadium and barrage in Agra
पीए मोदी से मिले भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से ताज संरक्षित क्षेत्र से बाहर बाह क्षेत्र में नए उद्योग लगाने की मांग की। आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, यमुना पर बैराज बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि आगरा लोग यही चाहते हैं।

विज्ञापन


चाहर ने प्रधानमंत्री को बताया कि पूर्व की सरकार में बैराज का शिलान्यास तक हो चुका है लेकिन मौके पर कुछ नहीं है। बैराज का निर्माण यमुना के अपस्ट्रीम में हो ताकि ताजमहल के पीछे पानी बना रहे। ताजमहल की नींव को नमी की जरूरत है। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग 

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के लिए आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाए। इससे जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों की मेजबानी भी मिल सकेगी। बाह में उद्योग स्थापित होने से ताजमहल पर प्रदूषण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बाह का संबंध पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी है। उद्योग लगने से बाह का औद्योगिक विकास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का सकारात्मक रुख 

भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। गंगा किनारे बसे सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। दूसरे चरण में देश भर की सभी नदियों के किनारे बसे जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

भाजपा सांसद ने बताया कि 1000 स्वयंसेवकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देकर एक लाख गांवों तक प्राकृतिक खेती पर सेमिनार भी कराए जाएंगे। गोशालाएं बनाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed