{"_id":"6896c1ed055e4de83e06cda7","slug":"mp-kangana-ranaut-case-file-transferred-to-special-judge-court-hearing-on-20-august-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्पेशल जज कोर्ट में स्थानांतरित हुई सांसद कंगना रणौत केस की पत्रावली, 20 अगस्त को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्पेशल जज कोर्ट में स्थानांतरित हुई सांसद कंगना रणौत केस की पत्रावली, 20 अगस्त को सुनवाई
Sat, 09 Aug 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:05 AM IST
सार
राष्ट्रद्रोह वाद में सांसद कंगना रणौत की पत्रावली स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर रिवीजन में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिला जज संजय कुमार मलिक ने पत्रावली को स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 दिसंबर 24 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे किसान और उनकी भावनाएं आहत हुईं। अधीनस्थ न्यायालय ने परिवाद खारिज करने पर सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया। इस पर शुक्रवार को सुनवाई की गई।