फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Hema Malini's grandson Dev sang Meerabai Bhajan said Braj Raj Utsav will be held every year

ब्रज रज उत्सव: हेमामालिनी के पौत्र देव ने गाए मीराबाई के भजन, झूम उठे लोग; बोलीं- प्रति वर्ष होगा ये आयोजन

Fri, 24 Nov 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा में प्रति वर्ष कृष्ण भक्त मीराबाई का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद के साथ एक कलाकार होने के नाते कला से ब्रजवासियों को जोड़ने का प्रयास है।
 

विज्ञापन
MP Hema Malini's grandson Dev sang Meerabai Bhajan said Braj Raj Utsav will be held every year
सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के शाहजी मंदिर में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सुबह भजन गायन किया गया। इसमें सांसद के पौत्र देव चक्रवर्ती और ब्रज के संगीतकारों ने मीरा बाई के भजनों का गायन किया। इस दौरान सांसद ने ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुति देने वाले बाल एवं युवा कलाकारों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मीरा बाई का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। वह मथुरा की सांसद होने के नाते ब्रज का विकास तो करा ही रहीं हैं साथ ही वह एक कलाकार हैं तो उनका प्रयास है कि ब्रजवासी कला से भी जुड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कृष्ण भक्त मीरा बाई का जन्मोत्सव ब्रज में पहली बार इतने बडे़े स्तर पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मीरा बाई जन्मोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इस उत्सव में ब्रज के कलाकार संगीतकार भी शामिल होें। मथुरा में रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव के साथ-साथ वृंदावन के मंदिरों में भी मीरा बाई जन्मोत्सव पर राग गायन का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन प्राचीन मीरा बाई मंदिर में हुआ उसके बाद आज और कल शाहजी मंदिर में किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभिनीत फिल्म मीरा बाई को मथ्ुारा के रूपम टॉकीज में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को निशुल्क दोपहर 12 से 3 के शो में दिखाई जाएगी। इस दौरान संचालन दीपिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर शाहजी मंदिर के सेवायत प्रशांत कुमार शाह, अनूप शर्मा, राजेंद्र आचार्य, वैभव अग्रवाल, मोहन श्याम पचौरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed