फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mp harnath singh yadav raise his voice for development of art and cutural in up

सांसद हरनाथ सिंह ने उठाया उप्र में साहित्य और संस्कृति के विकास मुद्दा

Fri, 25 Mar 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
mp harnath singh yadav raise his voice for development of art and cutural in up
24एमएनपी-53- राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को सदन में उत्तर प्रदेश में भारतीय कला, साहित्य और संस्कृति के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि उत्तर प्रदेश में इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही भारतीय भाषाओं में देश के प्राचीन साहित्य के संरक्षण पर भी उन्होंने विशेष जोर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भारतीय कला, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए क्या कार्य किए जा रहे हैं। इस पर संस्कृति पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनके प्रश्रों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय का उद्देश्य भारतीय साहित्य, संस्कृति और कलाओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। रोजगार सृजन करना संस्कृति मंत्रालय का कार्य नहीं है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भारतीय कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को भी उन्होंने गिनाया। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और साहित्य अकादमी जैसे केंद्रों की शुरूआत की गई है। इसे लगातार दार्शनिक परंपराओं और संस्कृति के प्रति लोगों में रुचि जागरूक हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने इससे संबंधित विभिन्न कार्यों पर खर्च हो रही धनराशि की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed