फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Chahar 24 hour Chaupal  Complainants stayed in cold night in hope of  solution 335 complaints received

UP: सांसद चाहर की 24 घंटे वाली चौपाल...समाधान की आस में सर्द रात में डटे रहे फरियादी, 335 शिकायतें आईं

Tue, 14 Jan 2025 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की दक्षिणांचल मुख्यालय पर 24 घंटे की जनचौपाल शुरू हो चुकी है।  बिजली चोरी की एफआईआर, बकाया बिल और कनेक्शन काटने की करीब 335 शिकायतें आईं। 
 

विज्ञापन
MP Chahar 24 hour Chaupal  Complainants stayed in cold night in hope of  solution 335 complaints received
सांसद चाहर की 24 घंटे वाली चौपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनवरी की कड़कड़ाती सर्दी में बिजली बिल के करंट से परेशान उपभोक्ता समाधान की आस में पूरी रात दक्षिणांचल मुख्यालय पर लगाई गई जनचौपाल में डटे रहे। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार को सांसद राजकुमार चाहर ने यह जनचौपाल लगाई। 24 घंटे की जनचौपाल के पहले दिन 335 उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। ज्यादातर बिजली चोरी की एफआईआर, बकाया बिल और कनेक्शन काटने की रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद राजकुमार चाहर ने बाईपास रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर अपनी तरह की अनूठी जनचौपाल लगाई। विधानसभावार अलग-अलग काउंटर लगाए गए। बाह, फतेहाबाद, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवेदन लिए गए। रात 8 बजे तक 335 समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से 139 शिकायतें बिजली चोरी से जुड़ी थीं, जबकि 153 बकाया बिल से संबंधित रहीं। इनमें 26 का ही समाधान हो पाया। अन्य शिकायतें कनेक्शन काटने, लाइन शिफ्ट करने, मीटर बंद होने या कनेक्शन नहीं देने की रहीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आज दोपहर 12 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें
सांसद ने बताया कि सोमवार से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें चौपाल में ली जाएंगी। जो उपभोक्ता सोमवार को अपनी व्यथा नहीं बता सके, वह मंगलवार दोपहर तक आ सकते हैं। उसके बाद दर्ज की गई शिकायतों के समाधान के लिए डीएम और डीवीवीएनएल एमडी तथा चीफ इंजीनियर के साथ वार्ता होगी।

 
विज्ञापन

सांसद ने भरा मनकेड़ा की जमुनादेवी का बिल
शाम को जनचौपाल में मनकेड़ा गांव की जमुना देवी जाटव अपना 34 हजार रुपये का बकाया बिल लेकर पहुंचीं। उनके पास बकाया जमा करने के लिए पैसे नहीं थे, इस पर सांसद राजकुमार चाहर ने एकमुश्त समाधान योजना में बकाया बिल को शामिल कराकर छूट दिलाई। उन्होंने अपने वेतन से जमुना देवी का 23 हजार रुपये का बिल जमा कराया।

 
विज्ञापन

बकाया है तो कनेक्शन नहीं काटने देंगे
बकाया बिल है तो कनेक्शन किसी हाल में नहीं काटने देंगे। बिजली अधिकारी सुन लें कि सीकरी के लोगों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा। बिजली की जनचौपाल के बाद उन विभागों की चौपाल भी लगाऊंगा, जिनकी शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। -राजकुमार चाहर, सांसद, सीकरी

 

बिजली अफसरों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
सांसद चाहर रात में जनचौपाल में रुके। उन्होंने काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि किसी को भी लौटाया नहीं जाए। सभी का आवेदन लेकर उसे कंप्यूटर में दर्ज करें। वह खुद इसका फॉलोअप समाधान होने तक करेंगे। इनायतपुर मामले में युवक की मौत पर सांसद ने कहा कि लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लहरा गांव में पूरे गांव की बिजली काटने वाले अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed