{"_id":"6245b0a078425331c43ec6ca","slug":"moving-scooty-caught-fire-on-the-road-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से दहका आगरा: तापमान 42 डिग्री के पार, चलती स्कूटी में लग गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से दहका आगरा: तापमान 42 डिग्री के पार, चलती स्कूटी में लग गई आग
Thu, 31 Mar 2022 07:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:16 PM IST
सार
मार्च के आखिर में दिन जून की तरह दहके हैं। जून में औसत तापमान 41.9 डिग्री रहता है, जबकि मार्च में आखिर में ही पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च के आखिरी दिन भीषण गर्मी से ताजनगरी दहक उठी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं गर्मी बढ़ने से वाहनों में आग लगने की मामले भी बढ़ने लगे हैं। आगरा में गुरुवार दोपहर को चलती स्कूटी में आग लग गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेंट जोंस चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक एक्टिवा में आग लग गई। बताया गया है कि एक्टिवा चालक सेंट जोंस कॉलेज के बाहर एक्टिवा खड़ी करके दूर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी एक्टिवा से लपटें निकलने लगी। आसपास से निकल रहे लोग घबरा गए। बाद में पानी डालकर आग को बुझाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
शाम को सोशल मीडिया पर जलते हुए एक्टिवा का वीडियो वायरल हो गया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया से एक्टिवा में आग लगने की जानकारी मिली थी। थाना पर सूचना देने कोई नहीं आया है। एक्टिवा से पहले एक कार में भी आग लगी थी। तब भी अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन