{"_id":"6a0e773b4463c3d8b400aee4","slug":"moving-car-turns-into-fireball-on-agra-lucknow-expressway-four-escape-safely-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों ने जान; अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों ने जान; अफरा-तफरी मची
Thu, 21 May 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 08:38 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार अचानक आग का गोला बन गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह टोल प्लाजा 21 के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक नारायण दास जी महाराज निवासी वृंदावन तीन अन्य लोगों के साथ कार से मथुरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:20 बजे जैसे ही उनकी कार फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा 21 पर पहुंची, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कार सवार तुरंत बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।वही कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की घटना हुई थी। सभी कार सवार सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है।