आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोग समय रहते बाहर निकल आए। इससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
घटना आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई। दिनेश कुमार साहू पुत्र मुन्नालाल निवासी राजाजीपुरम और उनके साथी हरीशचंद पुत्र कालका प्रसाद निवासी बुध्देश्वर विहार मोहान रोड (लखनऊ) दिल्ली से कार से लखनऊ लौट रहे थे।
रात तकरीबन 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर सात के पास जैसे ही पहुंचे, तभी उनकी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कार चला रहे दिनेश कुमार पहले धुआं समझे, लेकिन आग की लपट निकलने लगी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी रोक दी और दोनों कार से बाहर आ गए।
बोनट खोलते ही आग का गोला बन गई कार
कार का बोनट को खोलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां के गुजरने वाले वाहनों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक डौकी अशोक कुमार पुलिस बल और फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ पहुंच गए।
फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार और उसमें रखा सामान पूरी तरह से जल चुका था। दिनेश कुमार और उनके साथी हरीशचंद शनिवार सुबह दूसरी गाड़ी से लखनऊ रवाना हुए। कार में आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका है।
बता दें कि इसी तरह का हादसा 31 दिसंबर की रात हुआ था, जिसमें लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी विकास की पत्नी रीमा की जलकर मौत हो गई थी। उस घटना में कार चला रहा विकास कार से उतर गया था, लेकिन लेकिन उसकी पत्नी रीमा बैठी रही। तभी अचानक कार सेंट्रल लॉक हो गई थी। पत्नी को बचाने की कोशिश में विकास गंभीर रूप से झुलस गया था।
संबंधित खबर- एक्सप्रेसवे हादसा: एक घंटे तक चीखता रहा पति, मदद को नहीं आया कोई, कार में जिंदा जल गई पत्नी