{"_id":"61ebefb590db194d0a1152d0","slug":"mouni-baba-campaigning-for-votes-by-gesture-and-not-by-speaking-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बोलकर नहीं इशारे से वोट मांग रहे मौनी बाबा, मथुरा की छाता सीट से किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बोलकर नहीं इशारे से वोट मांग रहे मौनी बाबा, मथुरा की छाता सीट से किया नामांकन
Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:35 PM IST
सार
मौनी फलहारी बापू ने 12 वर्ष तक मौन धारण करने का व्रत ले रखा है। नामांकन दाखिल करते समय बाबा ने अधिकारियों से भी इशारों में ही बात की और अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
छाता सीट से प्रत्याशी मौनी बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। मथुरा जिले की छाता विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना का उम्मीदवार बताने वाले गांव गोहारी के मौनी बाबा बापू ने अंतिम दिन नामाकंन किया। बाबा ने पिछले साढ़े 11 वर्ष से मौन धारण कर रखा है। वह बोल कर नहीं बल्कि लिखकर एवं इशारों से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबा जनार्दन के शिष्य मौनी बापू यहां गांव के मंदिर में रहकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। वह ब्रज में रहकर पिछले साढ़े 11 वर्ष से मौन धारण किए हुए हैं। कोसीकला में पशुपति फैक्टरी के सामने भी उनका आश्रम है। भगवा धारण कर रहने वाले मौनी फलहारी बापू ने 12 वर्ष तक मौन धारण करने का व्रत ले रखा है। नामांकन दाखिल करते समय बाबा ने अधिकारियों से भी इशारों में ही बात की और अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन में खर्च किए 10 हजार रुपये
मौनी बाबा ने साथ मौजूद अन्नू अग्रवाल ने बताया कि बाबा क्षेत्र का विकास कराने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। बापू ने इशारों में बताया कि उनके पास 55 हजार रुपये थे, जिसमें से 10 हजार रुपये नामांकन में खर्च कर दिए। बाकी बचे 45 हजार रुपयों से एफडी करा दी है।
विज्ञापन
अन्नू ने बताया कि मौनी बाबा बापू 2019 में लोकसभा के लिए, 2017 में छाता विधानसभा से नामांकन किया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था। अब एक बार फिर वह चुनाव मैदान में हैं। मन में जनता की सेवा करने के बारे में आया, जिसके बाद बाबा ने राजनीति के जरिए जनता की सेवा करने का फैसला किया।